सोनभद्र

वैदिक मंत्रो के साथ श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे से निकट ग्राम मल्देवा के बैरियाखाड़ी में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम कलश शोभा यात्रा से प्रारंभ हुई। बाजे गाजे के साथ लौवा नदी के तट पर कलश में जल भरकर भोलेनाथ के जयकारे के साथ कलश शोभा यात्रा ग्राम में भ्रमण करते हुए श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुंचा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अयोध्या व काशी से आए हुए आचार्य द्वारा प्रारंभ हुआ। शोभा यात्रा में मंदिर के संस्थापक /संरक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन व ग्राम प्रधान सीता जायसवाल सहित संयोजक निरंजन जायसवाल, प्रभाकर प्रजापति, नंदकिशोर कुशवाहा ने अगुवाई की। संरक्षक डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने बताया कि उक्त मंदिर का निर्माण अत्यंत ही मनोरम मनमोहन स्थान पर किया गया है ऐसा प्रतीत होता है कि बैरियाखाड़ी की प्राकृतिक सौंदर्य में साक्षात श्री नीलकंठ महादेव सर्वत्र विद्यमान हैं। कलश यात्रा में मुख्य रूप से तारा देवी प्रजापति, आलोक जायसवाल (विश्व हिंदू परिषद) हेमंत कुमार, अरुण कुमार ,उमाशंकर प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, अक्षय कुमार, हरिहर पटेल, विसुनदेव मेहता, धीरेंद्र प्रजापति, ललिता पटेल, जसवंती देवी, राम वचन, शिव वचन पटेल, अवधेश सिंह, राकेश कुशवाहा, सुदेश कुशवाहा, अवधनाथ प्रजापति सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि/ संयोजक निरंजन जायसवाल द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार करते हुए कहा कि महादेव की असीम कृपा से उक्त मंदिर के निर्माण कार्य के संकल्प के साथ मंदिर बनाने का कार्य शुरू किया गया जिसमें डॉक्टर हर्षवर्धन एवं ग्राम प्रधान सीता जायसवाल के अथक प्रयास से आज मंदिर के प्राण – प्रतिष्ठा का कार्य सफल हो रहा है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App