सोनभद्र

दुद्धी के कर्बला के पास मिला 14 फिट लंबा विशालकाय अजगर

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने रजखड़ जंगल में छोड़ा

दुद्धी, सोनभद्र। वन प्रभाग रेणुकूट के दुद्धी रेंज स्थित कर्बला रेलवे मार्ग के किनारे सोमवार की दोपहर 14 फिट लंबा अजगर देखे जाने से अफरा तफरी के साथ डर का माहौल पैदा हो गया। वही तमाश
बीनो की भारी भीड़ जमा हो गई। हाल के वर्षों में इतना लंबा अजगर दूधी क्षेत्र ने नहीं देखा गया।था।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।डीएफओ डा भानेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देश में वन विभाग की टीम ने रेंजर की अगुवाई में विशालकाय अजगर का रेस्क्यु कर हाथी नाला मार्ग के रजखड़ जंगल में छोड़ दिया।वन रक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया की रजखड़ घाटी वन्य जीवों के लिए झाड़ियों और पानी के साथ सुरक्षित जगह है उन्होंने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि कोई भी अजगर सांप को नुकसान न पहुंचाएं।वह हमारे और किसानों के मित्र और पर्यावरण सरंक्षण के वाहक है।मौके पर रेंजर गर्जन राम, माधव राम, विमल, अशोक, अयोध्या, राजेश आदि वन कर्मी और पालक साथ रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App