सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में

25 नवम्बर को डिग्री कालेज में होगा वैवाहिक आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 25 नवंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में है। रविवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खंड विकास अधिकारी दुद्धी रामविशाल चौरसिया, म्योरपुर हेमंत सिंह एडीओ पंचायत ने व्यवस्था में जुटे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये और चेताया कि शाम तक सारी तैयारी कम्पलीट हो जानी चाहिये। सोमवार को होने वाले वैवाहिक आयोजन में मंडप, पंडाल, भोजन स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था चिन्हित स्थलों पर ही होगी। इसमें किसी भी तरह की कमी या लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सामुहिक विवाह का लक्ष्य 200 रखा गया था, लेकिन वैवाहिक योजना की लोकप्रियता एवं सहकर्मियों के लगन से डेढ़ सौ से ज्यादा जोड़े का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ हर पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसी पात्र के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आये तो ब्लाक में हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान दर्जनों सहयोगी ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App