सोनभद्र

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

वॉलीबॉल बालक सीनियर वर्ग में तुर्रीडीह व जूनियर में दुद्धी विजेता

दुद्धी, सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित दूसरे दिन वॉलीबॉल व कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन टीसीडी मैदान पर हुआ। सब जूनियर बालक कबड्डी में एटीएस दुद्धी प्रथम एवं दुद्धी नगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
बालिका सब जूनियर बघाडू विजेता रही वहीं उपविजेता टीम बीडर रही। जूनियर वर्ग बालिका वर्ग बघाडू (ए) टीम विजेता दूसरे स्थान पर बीडर (ए) टीम रही। बालिका सीनियर बालिका मेजर ध्यानचंद अकादमी की टीम प्रथम स्थान तथा दूसरे स्थान पर रजखड़ की टीम रही। वॉलीबॉल बालक सीनियर वर्ग में तुर्रीडीह गांव उपविजेता और मुरता गांव की टीम प्रथम स्थान रही। डिस्कस थ्रो में जितेंद्र अग्रहरि प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबॉल जूनियर में दुद्धी विजेता रही। उपविजेता घिवहीँ गांव की टीम रही। विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख रंजन चौधरी द्वारा सहायक विकास अधिकारी द्वारा मेडल वितरण किया गया। टीम गेम में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमाकांत प्रधानाचार्य एवं अंबर गोंड संजय कुमार आशुतोष दुबे महेश कुमार नंदकुमार बुद्धीनारायण आदि लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह का संचालन धर्मेंद्र कुमार सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App