सोनभद्र

कलश यात्रा के साथ विराट रूद्र महायज्ञ 17 नवंबर से होगी शुरू

– प्रतिदिन जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जाएगी आहुति
– अंतिम दिन 25 नवंबर को होगा समापन
– प्रतिदिन चलेगा भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण
– शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया है आयोजन
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चलेगा कार्यक्रम

फोटो: भिक्षुक भिखारी जंगली दास, दीनबंधु,रमाशंकर गिरी जी महाराज।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 17 नवंबर से शुरू होगी। जिसका समापन 25 नवंबर को होगा। इसके अलावा प्रतिदिन भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 17 नवंबर को कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, रेवती रमण तिवारी व योगेश तिवारी के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। प्रतिदिन जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी।श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारा भी चलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व शिव शक्ति महिला मंडल के जरिए यह आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की जिला कोषाध्यक्ष चिंता मौर्या, कार्यक्रम अध्यक्ष सालिक राम साहु, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सविता देवी, संगीता देवी, रामा देवी, अनिता केशरी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, रेनु गुप्ता, कृष्णावती देवी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी,शशि देवी, कालो देवी, हीरा सिंह, मनोज केशरी,पवन कुमार गुप्ता, दीनदयाल केशरी, विनय दास केशरी, अमरनाथ मौर्य,राजेंद्र बाबा,बलिराम दास, शेषनाथ मिश्रा का विशेष योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App