सोनभद्र

एमएलसी स्नातक क्षेत्र वाराणसी ने दुद्धी में वादकारी कक्ष के लिए दिये पांच लाख, हर्ष

दुद्धी, सोनभद्र। एमएलसी स्नातक वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिन्हा ने दुद्धी बार एसोसिएशन की मांग पर एक वादकारी कक्ष के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इससे अधिवक्ताओं सहित वादकारियों में हर्ष का माहौल है।
इस संबंध में एमएलसी श्री सिन्हा ने दुद्धी तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हित में एक वादकारी कक्ष के निर्माण के लिए 7 नवम्बर 2024 को पांच लाख रुपये अवमुक्त करने का पत्र मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी को जारी किया है। उन्होंने पत्र में अपने निर्वाचन क्षेत्र दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में वादकारी कक्ष के निर्माण हेतु ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त करते हुए, सीडीओ सोनभद्र को उपरोक्त धन अवमुक्त करने को कहा है।
एमएलसी श्री सिन्हा द्वारा जनहित में कराए जा रहे इस पुनीत कार्य की सिविल एवं दुद्धी बार के पदाधिकारियों समेत सभी अधिवक्ताओं ने प्रशंसा की है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव एवं वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने श्री सिन्हा को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार