सोनभद्र

महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर की लोक मंगल की कामना

दुद्धी, सोनभद्र। पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व की धूम रही। दोहरी छठ करने वाले श्रद्धालु माताएं,बहनें व पुरूष बुधवार को शिवा जी तालाब पर शाम के समय भगवान सूर्य को पश्चिम दिशा में पहुँचते ही जल में खड़े होकर सूर्यदेव भगवान को अर्घ्य देकर लोक मंगल की कामना की। आस्था का महापर्व छठ पर्व मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक माह में षष्ठी को मनाई जाती है। इस अवसर पर महिलाओं ने पति और बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखा है। शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाएगा। छठ पर्व की समुचित व्यवस्था जेबीएस दुद्धी द्वारा टेंट, सामियाना, डेकोरेशन, साउंड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा क्षेत्र के धनौरा, वीडर, रजखड़, मलदेवा सहित अन्य सभी गांव में छठ पर्व मनाई जाती है। इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड, कन्हैयालाल अग्रहरि, चेयरमैन कमलेश मोहन, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री दीपक शाह, पंकज अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App