सोनभद्र

दीपावली की रात हुये वृद्ध की हत्या के आरोपी को अखिलेश मिश्रा ने भेजा जेल एक फरार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) दीपावली की रात बीजपुर पुनर्वास के वृद्ध की निर्मम हत्या में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और एक फरार होने में कामयाब हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दीवाली की रात्रि में पुनर्वास प्रथम निवासी रामलखन बैगा पुत्र हरिहर की एक धरदार हथियार से निर्मम हत्या हुई थी जिसमे वांछित धर्मजीत पण्डो उर्फ सोनू पुत्र स्व.रामअधीन पण्डो और धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्व.हरिप्रसाद दोनो निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर की तलाश जारी थी कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि आप जिस की तलाश कर रहे वो लोग सिरसोती बरन नदी जाने वाले मार्ग पर बैठे हुए है और कही भागने की फिराक में हैं तत्काल मय हमराह मौके पर पहुचा तो हम लोगो को देखकर दोनो भागने लगे दौड़ाकर एक अभियुक्त को पकड़ा और एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम धर्मजीत पण्डो व भागने वाले का नाम धनुकधारी बताया और कहा कि रामलखन से हमलोगों को पुरानी दुश्मनी थी वह हमलोगों के साथ गलत किया था हमलोगों मौके की तलाश में थे कि दीवाली की रात मौका मिला और रामलखन बैगा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। बुधवार को अभियुक्त धर्मजीत को धारा 103(1),3(5)बी.एस. एन. के तहत न्यायालय भेजने की कार्यवाही की। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, हे. का.सुदामा यादव व संजय कुमार यादव, का. पुरषोत्तम कुमार, मंगल प्रजापति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App