सोनभद्र

गाजियाबाद कांड से नाराज अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई लाठीचार्ज से नाराज अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को सिविल बार एवं दुद्धी बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत होकर संयुक्त रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। गाजियाबाद जिला जज मुर्दाबाद, दोषी पुलिस को बर्खास्त करो सहित अन्य नारे लगाए गए। अधिवक्ताओं का जुलूस दुद्धी मुंसिफ कोर्ट से निकलकर तहसील मोड़, संकट मोचन मंदिर, अमवार मोड़ होकर तहसील परिसर पहुँच कर जमकर नारेबाजी किया। प्रभु सिंह, कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद जिला सत्र न्यायालय में हुए लाठीचार्ज की घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। घायल अधिवक्ता को 10- 10 लाख का मुवावजा दिया जाए। अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन सौंपा। तहसील में हो रहे भ्रस्टाचार की शिकायत भी किया। एसडीएम दुद्धी ने आश्वासन दिया कि किसी भी तहसील कर्मी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद, सत्यनारायण यादव, पीसी गुप्ता, आदर्श जायसवाल, सुखसागर यादव, दिलीप पांडेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App