सोनभद्र

भगवान गोवर्धन की पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना

दुद्धी, सोनभद्र। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भैयादूज पर रविवार को बहनों ने गोधन कूटे। भाइयों को भला-बुरा कहने के बाद अपनी जीभ पर गुम भटकैया के कांटे चुभाकर पश्चाताप भी किया। भैया-दूज की पूजा के लिए शहर से ग्रामीण इलाके तक उत्सव जैसा माहौल नजर आया। नए परिधानों में सजी-धजी बहनों ने पूजा से पहले तक निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की और भगवान गोवर्धन की पूजा के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया। रुई से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई। गोधन कूटने की रस्म भी पूरी की गई। दुद्धी कस्बे के हर मुहल्ले के साथ साथ गांव के हर चौक पर महिला समूहों ने गोधन कूटने की रस्म निभाई। भगवान गोवर्धन को लाई, चूड़ा, चीनी की बनी घरिया व नारियल आदि चढ़ाया गया। फिर मूसल से ईंट पर सुपारी को कूटने के बाद गोट की पांच बार परिक्रमा कर पूजा संपन्न की। पूजा के बाद बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाने के बाद बहनों ने जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इसके बाद भाई बहनों ने एक दूसरे को उपहार दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App