सोनभद्र

तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना व वार्षिक पल्ली शोभायात्रा यात्रा के साथ सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृपाओं की माता चर्च में चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया। शोभायात्रा फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में निकली। अध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर फ्रांसिस जोसेफ के द्वारा किया गया।
कृपाओं की माता चर्च दुद्धी रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है। जो मां मरियम को समर्पित है। यहां पर विभिन्न स्थानों से लोग आकर माता मरियम का दर्शन करते हैं। रविवार को माता को पालकी में सजा कर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा माता चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से कलकलीबहरा, रामनगर, म्योरपुर बस स्टैंड होते बढ़नीनाला होकर पुन: चर्च पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हो गई। मुख्य इलाहाबाद धर्मप्रांत के प्रशासक फादर डॉ लुईस मस्करेनस ने कार्यक्रम को संपन्न कराई। मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज मिन्स, फादर टाईटस लोबो, फादर वलेरियन डिसूजा सहित अनूप मसीह, पवन मसीह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा चौकी इंचार्ज एम पी सिंह सहित पीएसी बल भारी संख्या में मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App