सोनभद्र

डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” की पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का हुआ विमोचन

– सोनभद्र के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी “स्वर्णिम सोनभद्र”
– सीडीओ, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया विमोचन
– डॉ बृजेश की अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का हो चुका है प्रकाशन
– उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुआ आयोजन
फोटो:
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। जिला मुख्यालय पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र परिसर में शनिवार को डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” शिक्षक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां, सोनभद्र द्वारा लिखित पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक से सोनभद्र के बारे में जानने में काफी सहूलियत मिलेगी।
डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” की पुस्तक “स्वर्णिम सोनभद्र” का विमोचन सुश्री जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, श्रीमती शेषबाला वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल, मृदुल आनंद पाण्डेय डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र, राकेश कुमार तिवारी मंडलीय समन्वयक एमडीएम विंध्याचल मंडल, ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, डॉ अरमा देवी, डॉ ऋचा ओझा, राजेश मौर्य डायट प्रवक्ता, देवेंद्र गंगवार जिलामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। सभी लोगों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बारे में जानने के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
बता दें कि भरहरी सोनभद्र निवासी डॉ बृजेश महादेव की एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आप एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर्स अवार्ड व राज्य आईसीटी के साथ दर्जनों सम्मान पत्र प्राप्त किए हैं। आप जनपद के नवाचारी शिक्षक के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त स्काउट मास्टर भी हैं और पत्रिकाओं का सम्पादन भी करते हैं।
डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि सोनभद्र जनपद पर यह मेरी पहली पुस्तक है जो जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पहलुओं को समेटे हुए है। इस पुस्तक के माध्यम से जनपद सोनभद्र को जानने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए लेखक डॉ बृजेश महादेव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ को सभी शुभचिन्तकों ने बधाइयां दी है।
विमोचन के अवसर पर डायट प्रवक्तागण सर्वश्री नीरज शर्मा, जयेन्द्र शंकर मिश्रा, सबनम, अवधेश कुमार, हरिवंश सिंह, हीरालाल प्रजापति, राज कुमार, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, सुनिल कुमार मौर्य, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी द्वय सर्वश्री अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, धन्नजय सिंह, विश्वजीत कुमार व एआरपी द्वय सर्वश्री हृदेश कुमार सिंह, विमल कुमार, डीसी सर्वश्री अवधेश कुमार भारती, जय किशोर वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App