सोनभद्र

राख के गुबार से जनजीवन अस्त व्यस्त चलना हुआ दुभर

सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर विंध्याचल परियोजनाओं से निकलने वाली राख का ओवरलोड परिवहन आम जन जीवन पर भारी पड़ने लगा है। एनटीपीसी के विंध्याचल परियोजनाओं से निकलने वाली राख को वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग एनएचआई सहित विभिन्न जगहों पर ले जाने के लिए करोड़ों रुपए का टेंडर किया गया है, जिसमें सैकड़ों ट्रक टेलर से ओवरलोड राख परिवहन किया जा रहा है। इसमें वाहनो पर ओवरलोड होने के कारण सुखा गिला राख जगह जगह रास्तों में भारी मात्रा में गिरती है जो वाहनों के चलने से उड़ कर आस पास के रहवासी इलाकों में प्रदूषण फैलाती है वही सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों मोटरसाइकिल के लिए मुश्किल पैदा करती है जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि एनजीटी स्पष्ट निर्देश है कि ऐश डाइक से राख लोड करने के बाद यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी हाल में रोड पर राख न गिरे लेकिन यह सब मात्र दिखावा बनकर रह गया है। ऐसा ही वाकया शनिवार को देखने को मिला जहां विंध्याचल परियोजना से राख लेकर जा रही ट्रक अनपरा मोड़ स्थित लैंको मेधा पावर के आवासीय परिसर के द्वार समीप करीब दो सौ मीटर तक मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में गिला राख ट्रक से नीचे गिर गई पैदल एवं वाहनो से आने जाने वालों को राख द्वारा छोटी बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने का काम कर रहा हैं समय रहते सड़क की साफ़ सफ़ाई न किए जाने के कारण सुखा राख पाउडर के रुप में तब्दील होकर हवा एवं वाहनों के आवागमन के दौरान राख का गुबार उड़ कर एकदम अंधेरा छा जाता हैं जिससे आगे कुछ दिखाई भी नहीं देता है और नाक मुंह आंख में भी समा जाता हैं राहगीरों को सड़क पर चलना दूभर हो गया है। इस बाबद परियोजना प्रबंधन के अधिकारियो को अवगत भी कराया गया इसके बाबजूद भी इनके कान में जूं तक नहीं रेंगती जिससे लोगों का आक्रोश अंदर ही अंदर बढ़ रहा है जो किसी दिन सड़क पर आ सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App