सोनभद्र

बालू साइट चालू होते ही नगवां और कोरगी में शुरू हुआ वन भूमि और नदियों का दोहन

दुद्धी, सोनभद्र । दुद्धी तहसील क्षेत्र के नगवां में कथित बालू साइट की आड़ में कनहर नदी का प्राकृतिक सौंदर्य बिगाड़ने और नदी में रास्ता बनाने के साथ ही, नदी की मध्य धारा से पोकलेन के जरिए बालू खुदाई करने का बड़ा आरोप लगाया गया है। इसको लेकर सोमवार को जहां क्षेत्रीय ग्रामीणों की तरफ से गहरी नाराजगी जताई गई। वहीं, तस्वीरें, और वीडियो वायरल कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर कितनी एरिया खनन के लिए चिन्हित है, इसका कोई निशान-बोर्ड न होने को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे।
बताया जा रहा है कि कनहर नदी में कोरगी और नगवां में बालू खनन के लिए पट्टा आवंटित है। कोरगी में, वन क्षेत्र से होकर निर्मित किए जाने वाले कथित रास्ते को लेकर जहां एतराज की स्थिति बनी हुई है। वहीं, नगवां में नदी के मध्य रास्ता निर्माण और नदी की मध्य धारा में पोकलेन के जरिए बालू खनन किए जाने का मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि अनधिकृत तरीके से नदी के दोनों छोर को मिलाकर लगभग दो किमी रास्ते का निर्माण किया गया है। इसमें आधे से अधिक एरिया में नदी के तलहटी वाला हिस्सा शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों-प्रावधानों को ताक पर रखकर किए गए निर्माण से, नदी का प्राकृतिक स्वरूप तो प्रभावित ही है, नदी के मध्य धारा में खनन और रास्ता निर्माण से नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर भी असर पड़ा है। फिलहाल इस मामले में खनन महकमे की तरफ से क्या कार्रवाई सामने आती है, जांच में किस तरह के तथ्य प्रकाश में आते हैं, यह तो जांच का परिणाम बताएगा। फिलहाल लगाए जा रहे आरोप, नदी में बनाए गए रास्ते और मध्य धारा में खनन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने फोन पर कहा कि दुद्धी तहसील क्षेत्र के नगवां में बालू खनन के लिए पट्टा आवंटित किया गया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कितनी सत्यता है, इसकी जांच कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App