सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख ने पानी टंकी व सी सी रोड निमार्ण के लिए किया पूजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड परिसर में पानी टंकी के निर्माण व खैराही में सी सी रोड निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने निर्माण स्थल पर विधि विधान से पूजन कर,नारियल तोड़ कर शुरुआत की,प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कटिबद्ध है, प्रत्येक व्यक्ति ,परिवार तक स्वच्छ पेयजल सुलभ कराना सरकार की प्राथमिकता में से एक है,ब्लॉक कार्यालय आने वाले ग्रामीण,जनप्रतिनिधि,कर्मचारियों को टंकी निर्माण से जल की सुलभता बढ़ेगी,खैराही में

आदिवासी मुहल्ले को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग को सीसी कराने से आवागमन में सुविधा होगी,मरीजों को अस्पताल पहुंचना सुगम होगा , कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रत्येक परिवार तक,घर तक अच्छे,टिकाऊ आवागमन की सुविधा उपलब्ध करा उत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प पर कार्य कर रहे है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह,सुधीर कुमार,प्रधान प्रतिनिधि खैराही सीता राम,राम चंद्र दुबे उर्फ महागुरु,क्षेत्र पंचायत सदस्य खैराही ,चंद्रावती देवी ,लल्लन,निलेश,मनीष सिंह मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App