सोनभद्र

षड्यंत्र के तहत वरिष्ठ पत्रकार को साजिशन फंसाने का पत्रकारो ने किया निंदा

सोनभद्र षड्यंत्र के तहत वरिष्ठ पत्रकार को साजिशन फंसाने का पत्रकारों ने किया निंदा। रेणुकूट के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार को फर्जी केस मे फसाने की साजिश विफल। पत्रकार रामकुमार गुप्ता ने बताया कि उसके घर पर बीते दिनो लगभग 12 बजे रात रोड पर बुलाकर कुछ लोग गाली गलौज हाथापाई करने लगे पत्रकार को रोड पर चल रहे राहगीरो ने बचाया डायल 112 को पत्रकार ने फोन किया। रामकुमार गुप्ता द्वारा डर व भय से 112 नम्बर पर फोन करके घटना की सूचना दिया पुलिस के सही समय पर आने के कारण प्रार्थी के साथ अप्रिय घटना घटित होने से बच गया। पत्रकार रामकुमार गुप्ता ने पिपरी थाने मे लिखित तहरीर दिया जो पुलिस द्वारा कोई कारवाई न होने पर पत्रकार ने न्यायालय मे मुकदमा किया। बाद मे वे लोग सुलह के लिये दबाव बना रहे थे सुलह के लिये तैयार नही होने से बदले की भावना से पत्रकार पर दुद्धी और कोन निवासी महिलाओ से मिलकर षड़यंत्र कर फर्जी अनुसूचित जाति व जनजाति के केसों में व बलात्कार के फर्जी केस मे फसाने का साजिश रचा जा रहा है। उपरोक्त व्यक्तियो ने कोन निवासी का एक फर्जी प्रार्थना पत्र तैयार कराया और जिसे इन लोगो के परिचित के द्वारा वायरल किया गया। ये पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रेषित है। रामकुमार गुप्ता ने बताया कि यह पत्र इसलिये वायरल किया गया ताकि पत्रकार रामकुमार को रंजिशवश, मानसिक व शारीरिक परेशान किया जा सके और फर्जी केस मे फसाया जा सके। इसी तरह दुद्धी निवासी महिला से मिलकर कुछ लोगों द्वारा षड़यंत्रकर मनगढन्त व फर्जी तथ्यो के आधार पर बलात्कार जैसे आरोप वाला पत्र पत्रकार रामकुमार के खिलाफ दिया गया है। रामकुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार की सत्यता नही है और न ही पत्रकार को घटना के बावत कोई जानकारी है। रामकुमार को वकील के द्वारा ज्ञात हुआ है कि आपके खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। रामकुमार गुप्ता में बताया कि विभिन्न माध्यम से अभी और फर्जी प्रार्थना द्वारा प्रताड़ित करने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होने बताया कि उनका परिवार इन आपराधिक तत्वो द्वारा रची जा रही साजिश से परेशान है पुलिस प्रशासन से गुहार लगाया है कि मामले की जाच कर दोषियो के विरुद्ध कारवाई किया जाये अन्यथा न्याय न मिलने की दशा में रामकुमार गुप्ता के पास स्वयं को समाप्त करने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नही बचेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App