सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक सवार ने वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर, मौत

दुद्धी सोनभद्र। अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी में वृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुद्धी सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृहस्पतिवार को अमवार कालोनी के सब स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े होकर अपने गांव के लोगों से कुछ बात चीत कर रहे 85 वर्षीय वृद्ध काली प्रसाद पुत्र स्व0 रामनंदन निवासी ग्राम सुंदरी को एक अनियंत्रित बाइक सवार तेज रफ्तार से आकर जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल बुजुर्ग को सीएचसी लाया। जहाँ इलाज के दौरान वृद्ध काली प्रसाद की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये दी गई। अमवार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह सीएचसी दुद्धी पहुँच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App