सोनभद्र

लंका दहन में रामलीला का रोचक प्रसंग देखने दर्शकों की उमड़ी भीड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी में चल रहे रामलीला मंचन के नौवे दिन लंका दहन का सफल मंचन किया गया। बुधवार की शाम रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ने पहले माँ आदिशक्ति की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया उसके पश्चात श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतारी इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने अपने सम्बोधन में कहा कि माँ दुर्गा हमारी आराध्य हैं नवरात्रि हमलोगो के लिए आस्था का त्योहार हैं। बीजपुर बाजार के पूजा समिति को सफल कार्यक्रम कराने के लिए बधाई दी।आदर्श रामलीला कमेटी दीपक गढ़ मध्यप्रदेश से आये हुए रामलीला मंडल के कलाकारों ने नौवें दिन लंका दहन का सफल मंचन किया। व्यास रामरूप पांडेय संचालक महंत पंडित संतशरण भट्ट विपुल मैनेजर अरुण शर्मा पंडित रामजग पांडेय दिलराज गिरी पंडित नीतीश चन्द शर्मा ने अपने अपने जीवंत किरदारी से सभी दर्शको का मन मोह लिया। इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह रामबरन वैश्य श्रीराम यादव बृजकिशोर गुप्त जसवंत सिंह रामअवतार सुधीर सीताराम शर्मा रविन्द्र गुप्ता विनोद गर्ग सहित समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरूष बच्चे और दर्शक उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनन्जय शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App