सोनभद्र

स्काउटिंग से होता है मानवता का विकास: डॉक्टर बृजेश महादेव

– बगैर बर्तन के भोजन बनाने समेत सिखाए गए अनेक गुर
– कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना में स्काउटिंग प्रशिक्षण संपन्न
फोटो:
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना नगवा सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ स्काउटिंग प्रशिक्षण डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां सोनभद्र द्वारा संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से मानवता का विकास होता है। प्रशिक्षण में नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउटिंग का इतिहास, विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प निर्माण क्राफ्ट, कला, गांठ बंधन, बीपी 6 व्यायाम, फ्लैग सेरिमनी, टेंट निर्माण के साथ बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला सिखाई गई ।
प्रशिक्षण के संरक्षक मुकुल आनंद पांडेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र, सह संरक्षक बृजेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवा, संयोजक सैयद अनवर हुसैन जिला स्काउट शिक्षक सोनभद्र, सहसंयोजक वंदना कुमारी विद्यालय वार्डन के निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव, सरोज कुमारी के साथ यूनिट लीडर अंकिता त्रिपाठी द्वारा बच्चों को स्काउटिंग का प्रशिक्षण कराया गया।
शिविर संचालक एवं प्रशिक्षक डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं को गाइड का प्रशिक्षण कराया गया।
उन्होंने बताया कि स्काउटिंग से मानवता का विकास होता है। यह हमें आत्मनिर्भर बनता है और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। विषम परिस्थितियों में हमें जीने की कला सिखाता है। यह मानव के लिए बहुत ही उपयोगी है और इसे जाने अनजाने में सभी अपनाते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को स्काउटिंग की दिनचर्या का बोध कराया जाता है।
इस अवसर पर डॉक्टर नीलम सिंह, गीता भारती, स्वातिका आंचल, सरोज, शुभा गुप्ता, अंकित त्रिपाठी, कुमारी संध्या, उपेंद्रनाथ के साथ विशिष्ट अतिथि बंधु उपस्थित रहे और बच्चों को अपना आशीर्वचन दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App