सोनभद्र

एनटीपीसी ने FY25 की पहली छमाही तक 219.94 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया

नई दिल्ली, भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादन कंपनी, एनटीपीसी लिमिटेड ने FY24-25 की पहली छमाही तक 219.94 बिलियन यूनिट (बीयू) का उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.91% अधिक है। एनटीपीसी के कोयला-आधारित स्टेशनों ने अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान 76.3% का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) दर्ज किया।
देश में बिजली की बढ़ती मांग के साथ-साथ, एनटीपीसी ने भी अपने बिजली-उत्पादन में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए देश में विश्वसनीय बिजली-आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। एनटीपीसी देश में कुल बिजली उत्पादन आवश्यकता की लगभग एक चौथाई बिजली-आपूर्ति थर्मल, हाइड्रो, सौर (दोनों ग्राउंड माउंटेड और फ्लोटिंग सौर) और वायु- ऊर्जा संयंत्रों के विविध पोर्टफोलियो के माध्यम से कर रहा है। एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और सस्ती बिजली प्रदान कर रहा है और आगामी वर्षों में अपनी इस प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए समर्पित है। कंपनी देश के हरित भविष्य एवं सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर, नवाचार को बढ़ावा देकर और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाकर, देश के रेनुएयबल एनेर्जी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App