सोनभद्र

तुर्रा रामलीला बाजार पिपरी की रंगाई पुताई न होने से जनता मे आक्रोश

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता)

इस बार नगर पंचायत पिपरी रामलीला वा रासलीला मंच की रंगाई पुताई न होने से समाजसेवी आक्रोशित है।अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष द्वारा रामलीला तुर्रा बाजार पिपरी की रंगाई पुताई और मेंटेनेंस का काम नहीं कराया गया जिस से लोगो मे अक्रोश है।
श्री रामलीला रासलीला समिति पिपरी के अध्यक्ष अजीत गुप्ता द्वारा नगर पंचायत पिपरी कार्यालय में पत्रांक संख्या 03 दिनांक 04-09-2024 को पत्र के माध्यम से रामलीला रासलीला मंच की रंगाई पुताई और मरम्मत से संबंधित पत्र दिया था उसके बाद भी समिति के पदाधिकारियों द्वारा कई बार अधिशासी अधिकारी से बात की गई लेकिन उनके द्वारा कहा गया कि चेयरमैन द्वारा रंगाई पुताई की अनुमति नहीं मिल पा रही है
उसके बाद रेणुकूट निवासी एक दानदाता जिन्होंने गुप्तदान कर रामलीला मंच पिपरी की रंगाई पुताई की जिम्मेदारी लिया और पूरे श्रद्धा से मंच की रंगाई पुताई का कार्य न होने से
नगर के लोगों में यह आक्रोश है कि जो नगर पंचायत पिपरी नगर में बेवजह दीवाल, सीढ़ी, शौचालय पेड़ पौधे, पोल, टंकी जैसे अन्य कई जगहों पर रंगाई पुताई में कई लाख रुपए खर्च कर दिया वह नगर पंचायत इसकदर सनातन विरोधी कार्य करते हुए रामलीला मंच का रंगाई पुताई करने से इनकार कर दिया जिससे चेयरमैन द्वारा राजनैतिक और द्वेष की भावना दिख रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App