सोनभद्र

उर्जांचल प्रेस क्लब ने गांधी जयंती पर माल्यार्पण कर बापू के आदर्शों को जीवन मे अपनाने को कहा

अनपरा/सोनभद्र उर्जांचल प्रेस क्लब ने गांधी जयंती पर माल्यार्पण कर बापू के आदर्शों को जीवन मे अपनाने को कहा। उर्जांचल प्रेस क्लब ने अहिंसा के प्रतीक, सत्य के मार्गदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गांधी उपवन मे मनाया। इस अवसर पर उर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि गांधी जी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को दुनिया भर में संघर्ष के समाधान के लिए अपनाया गया है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दिया है।

प्रेस क्लब के संरक्षक संजय द्विवेदी ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। इस अवसर पर चंद्रमोली मिश्रा,अजय द्विवेदी,नौशाद अन्सारी, रोशन शर्मा,उमेश सिंह,दरोगा यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App