सोनभद्र

ग्राम प्रधानो ने बैक की तमाम समस्याओ को लेकर मारकुंडी इंडियन बैक पर किया धरना प्रदर्शन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) न्याय पंचायत सलखन के दर्जनो ग्राम प्रधानो ने मारकुंडी स्थित इंडियन बैंक शाखा पर बैंक की विभिन्न समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के बाद बैक मैनेजर को ज्ञापन देना चाहा तो बैक मैनेजर ने ज्ञापन नही लिया इससे खफा होकर प्रधानो ने जिलाधिकारी से मिलने के लिए मुख्यालय रवाना हो गये ग्राम प्रधानो का कहना था की ग्रामीण खाता धारको को नये पासबुक जारी कराने, पासबुक प्रिंट कराने, केवाईसी, एनपीसीआई, आधार लिंक आदि कार्यों को महीनों दौड़ा कर बैक के चक्कर लगाया जाता है। गांवों की ग्रामीण आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति के गरीब लोगों की है,जिसमे अधिकांशतः मनरेगा मजदूर हैं केन्द्र एंव प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा एंव विकलांग पेंशन मनरेगा श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर होता है, परन्तु बैक की लचर कार्यप्रणाली के कारण ग्राम पंचायत के लाभार्थियों एवं श्रमिकों का भुगतान समय नहीं हो पा रहा है।

गांवों के लोगो को निरक्षरता का नाजायज फायदा उठाकर प्रायः लिंक फेल होने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है, जबकि शाखा में संचालित बड़े खातेदारों का कार्य बैंककर्मियों द्वारा बराबर किया जाता है।मौजूद ग्राम प्रधानो ने बैक प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा की जल्द से जल्द बैक की समस्याओ का निराकरण कर रवैया सुधार नही की गयी तो सभी ग्राम प्रधान जनता के साथ बैक का घेराव कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी बैक एंव जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव, केवटा प्रधान शीला देवी, सलखन प्रधान प्रतिमा देवी के प्रतिनिधी अरविन्द गोंड, रजधन प्रधान आजाद कुशवाहा, बेलछ प्रधान श्यामनारायण, चिरहुली प्रधान अनिल कुमार, रुदौली प्रधान शिवशंकर पाल, पइका प्रधान विजय शंकर मौर्य, बगनारी प्रधान पिन्टू सिंह यादव, आदि प्रधान एंव उनके प्रतिनिधीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App