सोनभद्र

डीएवी रिहंद में परियोजना प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के द्वारा आयोजित रण फॉर डीएवी का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंदनगर के परियोजना प्रमुख पंकज मेदिरत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर परियोजना के अनेक वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएवी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालते हुए सोनशक्ति स्टेडियम के सामने गांधीजी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने ड्रम बजाकर परियोजना प्रमुख का आत्मीय स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स श्वेता सिंह एवं जायसवाल ने परियोजना प्रमुख को सलामी दी। इसके उपरांत पंक्तिबद्ध खड़े छात्र छात्राओं को परियोजना प्रमुख ने हरी झंडी

दिखाकर ‘रण फॉर डीएवी के लिए रवाना किया। बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों एवं सिक्योरिटी गार्डस भी दौड़ में शामिल हुए। वहां से सभी बच्चे दौड़ते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे जहां विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में प्राचार्य राजकुमार ने प्रार्थना सभागार में स्थित गांधीजी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ में लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर भी

पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका प्रिस्का नीतिशा के निर्देशन में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अनेक एकल एवं समूहगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पश्चात प्राचार्य ने अपने संबोधन में महामानव महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गांधी जी के विचारों को विशेषकर स्वच्छता एवं सेवा भाव को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी का है संदेश– स्वच्छ सुंदर हो भारत देश’।
इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App