सोनभद्र

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए बनाई रणनीति

-5 अक्तूबर को पिपखाड़ टोला परसवा में वीरांगना रानी दुर्गावती का मनाया जाएगा जन्म दिवस
– 28 अक्तूबर को गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की मनाई जाएगी पुण्यतिथि
– चोपन ब्लाक अंतर्गत तेलगुड़वा पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी(गोंगपा) कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को दोपहर में चोपन ब्लाक अंतर्गत तेलगुड़वा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए विचार विमर्श कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनकी हर समस्याओं का निदान कराया जएगा।
उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म दिवस पिपखाड़ टोला परसवा में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 28 अक्तूबर को गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि बैठक में शशिकांत यादव को गोड़वाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता के साथ ही जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने शपथ दिलाया। इसी प्रकार से अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला महामंत्री शिव प्रसाद अर्मो ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से आरके सिंह,रामशंकर सिंह, श्याम बिहारी मरकाम,रामचंद्र सिंह टेकाम, हीरालाल मरकाम, श्रीराम टेकाम, अयोध्या प्रसाद टेकाम आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App