सोनभद्र

दुद्धी में एडीजे व एसीजेएम कोर्ट के लिए प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिला प्रतिनिधिमंडल

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव हाईकोर्ट इलाहाबाद से ओबरा में मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने मा. न्यायमूर्ति को अवगत कराया कि दुद्धी सबसे प्राचीन तहसील मुख्यालय में से एक है वहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय संचालित होता है। बाह्य न्यायालय में कई दशक से एक एडीजे कोर्ट व एसीजेएम कोर्ट संचालन के लिए स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा अनेकों बार जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संचालित कराने की मांग की जाती रही है। किन्तु अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई न होने से पिछड़ा क्षेत्र आदिवासी बहुल गरीब जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने बताया कि न्यायालय हेतु मानक के अनुसार भवन व सारे स्ट्रक्चर तैयार होने के बावजूद कोई दिशा निर्देश न मिलने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।उन्होंने वादकारी हित में तत्काल प्रस्तावित एडीजे व एसीजेएम कोर्ट के स्थापना की मांग की है। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App