सोनभद्र

निरीक्षण में गायब मिले तीन बीएमएम सहित 5 का सीडीओ ने रोका वेतन

दुद्धी, सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र सौरभ गंगवार द्वारा वृहस्पतिवार को स्थानीय खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी पत्रावलियों की जांच कर मिले खामियां पर जमकर संबंधितों को फटकार लगाई। दुद्धी ब्लॉक अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 3 बीएमएम सहित अनुपस्थित 5 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।

कार्यालय में कोई भी कर्मचारी या कंप्यूटर ऑपरेटर नही होने पर नाराजगी व्यक्त किया। ब्लॉक के सभी कार्यालय एडीओ पंचायत कार्यालय एवं ब्लॉक के भीतर जर्जर भवन को देखकर मरम्मत कार्य करने के लिए निर्देशित किये। बीडीओ राम विशाल चौरसिया व एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव को पत्रावलियों में मिली खामियां व सफाई को लेकर सुधार करने के लिए निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों की ब्लॉक कार्यालय में ड्यूटी को लेकर कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई। मौके पर मौजूद बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि सभी सफाई कर्मी अपने अपने गांव में सफाई कार्य तेजी से करें। किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो सम्बंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर डीडीओ सोनभद्र, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App