सोनभद्र

घर के सामने कुंए से चोर उचक्कों ने मोटर और टुल्लू पम्प उड़ाई

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में वृहस्पतिवार की रात्रि घर के सामने कुंआ में लगे सिंचाई मोटर व टुल्लू उचक्के चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार की तड़के सुबह तुलसी तिवारी निवासी धनौरा ने घर के बाहर निकलते ही कुंआ की ओर टहलने गए तभी अचानक मोटर पर ध्यान गया। कुंआ पर लगाएं गए दो सिंचाई मोटर व एक टुल्लू मोटर को चोरों ने पाइप काटकर चोरी कर ली थी। तुलसी तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना से एक दिन पहले तीन युवक बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे उसी कुंआ पर मिले थे। उसने फटकार लगाते हुए भगाया था कि इतनी रात में यहाँ खेतो में क्या करने आये हो। उसके ठीक अगले 24 घंटे के भीतर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली में तहरीर देते हुए चोरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के लिए गुहार लगाई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर गायब समान की बरामदगी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App