सोनभद्र

युवा पीसीएस अधिकारी निखिल यादव बने दुद्धी के एसडीएम, किया कार्यभार ग्रहण

उपजिलाधिकारी दुद्धी का एसडीएम ओसी पद पर हुआ ट्रांसफर
दुद्धी, सोनभद्र। जनपद के युवा पीसीएस अधिकारी निखिल यादव दुद्धी के नए एसडीएम नियुक्त किये गए हैं। बुधवार को दुद्धी तहसील पहुंचकर उन्होंने बकायदा कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। मूलतः प्रयागराज के निवासी निखिल यादव की शिक्षा दीक्षा प्रयागराज से ही हुई है। 2015 में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किए। 2019 में यूपीपीसीएस क्वालीफाई कर असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर चयन हुआ। पुनः 2020 में यूपीपीसीएस 396 रैंक के साथ क्वालीफाई कर एसडीएम बने। जनपद में एसडीएम कलेक्ट्रेट, एसडीएम सदर के पद पर राह चुके हैं वर्तमान में एसडीएम न्यायिक सोनभद्र के पद पर तैनात थे। दुद्धी रहे उपजिलाधिकारी सुरेश राय को जिला मुख्यालय पर एसडीएम ओसी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार