सोनभद्र

दुद्धी से प्रयागराज के लिए चलेगी सरकारी बस

परिवहन मंत्री के आश्वासन पर लोगों में हर्ष
दुद्धी, सोनभद्र। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का सोमवार को नगर के संकट मोचन मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। झारखण्ड दौरे पर नगर से गुजर रहे परिवहन मंत्री को वन्य जीव बोर्ड के पूर्व सदस्य व भाजपा विधानसभा के प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गोंड़ ने दुद्धी की आर्थिक व भौगोलिक परिस्थिति को अवगत कराया। बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस बंद होने से एजुकेशनल सेंटर प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आवागमन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन मंत्री ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए दुद्धी से प्रयागराज तक स्टेट गवर्नमेंट की बस सुविधा शीघ्रताशीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर में सरकारी बस स्टैंड भी बनवाने की बात कही। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, राजन चौधरी, मनोज मिश्रा एड, दिलीप पांडेय, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल, संदीप गुप्ता, संजू तिवारी, मोनू सिंह, विनोद गोंड, अजय चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App