सोनभद्र

सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराने में इंडियन बैंक की भूमिका अग्रणी-चैयरमैन

दुद्धी, सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य दुद्धी तहसील क्षेत्र में बैंकिंग सेवा में इंडियन बैंक की भूमिका अग्रणी रही है। यह बातें नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने ग्राहक संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि आमजन से सीधा जुड़ा यह बैंक सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह जानकर खुशी होती है कि एक पूंजीपति व छोटे ग्राहक के खातों का संचालन सहजतापूर्वक, मित्रवत व बराबरी दर्जे के साथ की जाती है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपील किया कि दूर दराज के गांव से आने वाले ग्रामीण व मजदूर किसान ग्राहकों का लेनदेन व समस्याओं का निस्तारण वर्तमान की भांति आगे भी प्राथमिकता से करते रहें। अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर बैंक की कार्यशैली पर प्रकाश डाला और सुझाव दिये। कार्यक्रम संयोजक शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार चौरसिया,सहायक प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल व सनी यादव ने बैंक की प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए, ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।इस दौरान ग्राहकों के सुझाव व शिकायत भी लिए गये। इस मौके पर ग्राहक रमीज़ आलम, बलधारी, देवेश मोहन, त्रिभुवन नाथ, समेत भारी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्...
Download App