सोनभद्र

एससी एसटी आरक्षण को लेकर बसपा व आज़ाद पार्टी ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में बटवारें को लेकर बसपा, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत बंद विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार दुद्धी को राष्ट्रपति नामित ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ दुद्धी ने नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी लगाई थी।

राम विचार गौतम, राजेश धुसिया, रमेश सिंह कुशवाहा, राजु कुमार ने पार्टी के निर्देश पर नगर में टीसीडी ग्राउंड से भव्य जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद तहसील गेट के मुख्य द्वार पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को राष्ट्रपति नामित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण के अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सैकड़ों की संख्या में विंढमगंज से कार्यकर्ता बाइक से आकर जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर फौजदार परस्ते, सुरेंद्र पोया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने टीसीडी ग्राउंड पहुँच कर कार्यक्रम का समापन किया। सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह, विंढमगंज, म्योरपुर, हाथीनाला थानाध्यक्ष सहित पीएसी के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार