सोनभद्र

पशु तस्कर को विंडमगंज पुलिस ने पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) पशु तस्कर को विंडमगंज पुलिस ने पकड़ा। विंडमगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से पशुओं की तस्करी झारखंड राज्य में जाने की सूचना पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव के निर्देश पर दोपहर में केवाल ग्राम पंचायत से होकर झारखंड राज्य के धुरकी की ओर गुजरने वाली पगडंडी रास्ते से चार गाय व एक बछड़ा ले जाने के क्रम में उप निरीक्षक सुनील कुमार राय हेड कांस्टेबल अजय यादव के साथ मौके पर पहुंचकर धर दबोचा। मवेशियों की तस्करी कर रहे ताज मोहम्मद अंसारी पुत्र ऐमुद्दीन अंसारी निवासी झारखंड के धुरकी थाना अंतर्गत दुसैया गांव को धर दबोचा गया। मौके पर मवेशियों को ग्रामीणों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुपुर्द कर दिया गया है। मवेशी तस्कर ताज मोहम्मद अंसारी पर पशु क्रूरता अधिनियम व गोवर्धन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार