सोनभद्र

दो बाइक की आमने-सामने-टक्कर में एक की मौत

विंढमगंज, सोनभद्र।(सुमन गुप्ता)थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारती इंटर कालेज के खेल मैदान से सटे रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात्री को लगभग 8 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही हो गई। दूसरा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्ध बेलवा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के पास बीती रात्रि को लगभग 8:00 बजे दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में बुटवेढवा ग्राम निवासी राजकुमार उर्फ हलखोरी उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र महंगु भुइंया की मौत हो गई । दुर्घटना की खबर सुनकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे परिजनों का और रो-रो कर बुरा हाल था। इलाजरत बुटवेढवा निवासी सुनील चंद्रवंशी पुत्र रामसहाई ने बताया कि दोनों बाइक से जा रहे थे कि विपरीत दिशा से बाइक सामने से आकर टक्कर मार दी जिससे हम दोनो सडक पर गिर गये।मृतक राजकुमार के सर खुन से लथपथ हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने 112 के मौजूदगी में सड़क से उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये ।सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की तथा बताया कि दूसरा बाइक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है दोनों बाइक अपने कब्जे में है ।मृतक राजकुमार को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App