सोनभद्र

दो दिवसीय पानी जांच प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन

37 ग्राम पंचायतों की समूह सखियां कर रही है प्रतिभाग

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र महाकक्ष में सोमवार को दो दिवसीय पानी जांच प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम ने दीप प्रज्वलित कर किया। और कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन पानी से जुड़ा है पानी है तो जीवन है।लेकिन जब उसमे जहर घुला रहता है तो वह जीवन में भी जहर घोल देता है । और कई तरह की बीमारियो को जन्म देता है।पानी के महत्व को बहने समझती है ऐसे में इसके बारे में जानकारी रखना भी महत्वपूर्ण है। और महिलाए इसके लिए आवाज उठा सकती है और आने वाले समय में दूषित पानी का मुद्दा जी पी डी पी में शामिल करा सकती है।लोक विज्ञान संस्थान देहरा दून से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक और वैज्ञानिक प्रेम नारायण ने क्षेत्र में पेय जल में पाई जा रही अशुद्धियों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पानी में फ्लोराइड ,से फ्लोरासिस नामक बीमारी होती है जो हड्डियों के अंदर के कैल्सियम को नष्ट कर दिव्यांग बना देती है साथ ही पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। बताया की एक लीटर पानी में एक से डेढ़ मिलीग्राम फ्लोराइड से नुकसान नहीं होता लेकिन इससे ज्यादा पानी में फ्लोराइड है तो वह पीने योग्य नहीं होता। उन्होंने पानी में फ्लोराइड जांचने की विधि की जानकारी दी और बताया कि यह बहुत आसान है बस आप लोग लगन से सीखने की कोशिश कीजिए। पानी में फ्लोराइड के अलावा मरकरी,आयरन,आर्सेनिक,सीसा,जैसे भारी धातुओं की जानकारी दी गई ।मौके पर देव नाथ सिंह,सुरेश, अमरजीत वर्मा, यश्वी पांडेय, कृष्णा,अनिता, हीरा मति आदि उपस्थित रही ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App