सोनभद्र

हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय गौरसिंगा में 332 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सरकार द्वारा उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए चलाये महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत रविवार को हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर के कुल 520 में से उपस्थित 332 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। वितरण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमति रूबी मिश्रा ने वितरण समारोह मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि आधुनिक युग के लिए स्मार्टफोन बहुत ही उपयोगी है। सभी छात्र छात्राएं स्मार्टफोन का सदुपयोग करते हुये स्मार्टफोन का पढाई मे उपयोग करे ताकि आगे चलकर भविष्य व देश के निर्माण कर सके,इसके अलावा तमाम ज्ञानवर्धक टिप्स दिये। ब्लॉक प्रमुख द्वारा दिये गये ज्ञानवर्धक व जीवन से जुडे एक एक शब्दों को बड़े ही ध्यान से छात्र-छात्राए सुन रहे थे। हरिश्चंद्र महाविद्यालय के प्रबधंक शिवनारायण गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार इस क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन मिला है जिससे बच्चों मे हर्ष देखा जा रहा है सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये स्मार्टफोन का पढाई मे उपयोग करके आगे बढने की सलाह दिये। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमति रूबी मिश्रा, प्रबंधक शिवनारायण गुप्ता, प्राचार्य डा प्रभुनाथ शुक्ला, विशिष्ठ अतिथि दुर्गेंद्र तिवारी, नसीम सिद्दीकी, रविशंकर कनौजिया, सत्यप्रकाश राव, सुनील त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, मुलायम सिंह, शिवलाल यादव, राजनाथ यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, लालमणी सिंह, जयप्रकाश, अनुज कुमार यादव समेत समस्त प्रवक्ता व् छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामपीयूष त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App