सोनभद्र

पति के बाद पत्नी ने फांसी लगा मौत को लगाया गले दोनो ने किया था प्रेम विवाह

एक वर्ष पूर्व लड़की के पिता ने पुत्री को भगाने का दर्ज कराया था मामला
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर मुहल्ले में बीती रात पति के बाद पत्नी ने भी फांसी लगा आत्महत्या कर लिया,मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।
उक्त गांव निवासी विक्की पुत्र भोला पूनम नामक लड़की जो नाबालिक थी से प्रेम करता था ,दोनो अलग अलग जाति से थे जिस कारण लड़की का पिता सहमत नहीं थे,दिसंबर 23 में दोनो फरार हो गए,तब पिता बेंचू निवासी हरहोरी ने थाने में मामला दर्ज कराया,पुलिस द्वारा दोनो को बरामद कर363, 354आई पी सी,पाक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए

विक्की को जेल भेज दिया,जमानत पर छूटते ही दोनो कोर्ट मैरिज कर गायब हो गए ,फिर कुछ दिन बाद घर आ कर रहने लगे,रविवार की रात्रि में दोनो में कोई विवाद हुआ, कहा जाता है कि विक्की शराब का अधिक सेवन करता था उसने फांसी लगाने का प्रयास किया परिजनों ने डायल112पर सूचित किया,टीम ने दोनो को समझा कर मामला शांत करा दिया,रात 12बजे विक्की 22वर्ष ने दरवाजा बंद कर हुक से लटक फांसी लगा ली, भनक लगते ही परिजन दरवाजा तोड़ने लगे इसी बीच पूनम19 ने भी दूसरे कमरे में जा आत्म हत्या कर लिया,सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहुंच शव को कब्जे में ले उच्चाधिकारियों को सूचित किया,सोमवार को तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र कुमार व एस डी एम ओबरा विवेक सिंह ने घटना का जायजा लिया अपनी मौजूदगी में पंचायतनामा भरवा शव को सील करा दुद्धी भेजवाया, पूनम के पिता द्वारा विक्की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा था,इस संबंध में पिताबेंचू ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है,।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App