सोनभद्र

पैसा नही मिला तो एम्बुलेंसकर्मी ने मरीज को सड़क पर उतारा, मरीज ने किया हंगामा

दुद्धी, सोनभद्र। एम्बुलेंस कर्मी को मरीज ने नही दिया पैसा तो हॉस्पिटल के सड़क पर ही उतार दिया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी आनंद कुमार कुशवाहा पुत्र सरजू कुशवाहा को मंगलवार दोपहर में तवियत खराब हो गई। लूज मोशन से शरीर के भीतर कमजोर होने की वजह से अस्वस्थ हालात में अपने बेटे के साथ डायल 108 से दुद्धी सीएचसी पहुँचा। एम्बुलेंस से हॉस्पिटल के भीतर जाने के पहले एम्बुलेंस कर्मी राकेश द्वारा 600 रुपये की मांग की है। मरीज द्वारा रुपये नही देने पर हॉस्पिटल के कालोनी परिसर के सड़क पर ही उतार दिया। जिसके बाद मरीज आनंद कुमार कुशवाहा ने सड़क पर लेटे हुए स्थिति में ही हंगामा खड़ा कर दिया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इक्कठा होने लगी। अस्पताल में भीड़ को देखते हुए केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने मरीज को सड़क पर देखते ही एम्बुलेंस कर्मी राकेश के ऊपर भड़क उठे। डॉ आलम ने मरीज को स्ट्रेचर से हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार करना शुरू कर दिया। डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मी की लापरवाही है। हॉस्पिटल में एडमिट न कराकर सड़क उतारना गलत है। एम्बुलेंस कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बात कर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App