सोनभद्र
नाबालिक बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) नाबालिक बालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलछ के अकेलवाँ टोले मे सोमवार की सायं ग्यारह बर्षीय नाबालिग बालिका ने खेल खेल मे साड़ी से पंदे से लटक गयी जिससे उसकी मौत हो गयी, घटना के समय मृतक बालिका के माता पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गये थे। सूचना पर चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक नाबालिग बालिका के शव को अपने कब्जे मे लेकर अन्तपरिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया है। मृतका शकुन्तला उम्र लगभग 11 बर्ष पुत्र रामटहल निवासी टोला अकेलवा ग्राम पंचायत बेलछ कक्षा पांच की छात्रा बताई गयी है। आस पास के लोगो ने खेल खेल मे फांसी लग कर मौत होने की बात कही है।

