सोनभद्र

महालपुर बालू साइट पर ट्रक से दबकर सभासद पति की मौत

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)। जुगैल थाना क्षेत्र के महलपूर बालू साइट पर शनिवार की देर रात्रि में ट्रकों पर बालू करवाने गये सभासद पति की ट्रक से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुवावजे को लेकर बवाल कर दिया। मौके पर पहुंची तिन थानों की फोर्स व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले को समझा बुझाकर व आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चोपन नगर पंचायत के हाइडिल कालोनी वार्ड के सभासद के पति 32 वर्षीय रमेश बिंद शनिवार की देर रात्रि महलपूर बालू साइट पर ट्रकों पर बालू लोड करवाने गया था। रात्रि 11:30बजे वह बालू लदे ट्रकों को निकलवा रहा था तभी एकाएक गिर गए और ट्रक के निचे दब गए जिससे मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास कार्य कर रहे लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। मौके पर उपस्थित गुस्साई भीड़ ने मुआवजा देने को लेकर बवाल शुरू कर दिया।
घटना के बाथ जूगैल, चोपन और ओबरा थानाध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर के बाद लोगों को समझाकर और मुवावजा दिलवाकर लोगों को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App