सोनभद्र

क्षतिग्रस्त सड़क-सरिया लदी पिकअप पलटी

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के ओझा पहाड़ी से होकर गुजरने वाली कोन- विंढमगंज रोड मार्ग पर आज सुबह लगभग 8:00 बजे सरिया लदी एक पिकअप सडक खराब व बड़े-बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर जंगली रास्ते में रोड पर ही पलट गई। पिकअप ड्राइवर बाल बाल बच गया। पिकअप पलटने के कारण यातायात लगभग 2 घंटे बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सरिया को मेन रोड से हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया।
गौरतलब है कि विढमगंज-कोन सड़क मार्ग बीते लगभग 4 वर्षों पूर्व ही ठेकेदार के द्वारा नवीनीकरण कराया गया था परंतु नवीनीकरण करने के दौरान ही जहां रोड एक तरफ से बन रहा था वहीं दूसरी तरफ से उखाड़ना शुरू हो गया था तथा सड़क कुछ इस कदर उखाड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है जिसका नतीजा है कि विढमगंज-कोन मार्ग की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है उक्त मार्ग पर आवागमन करने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों को हिचकोले खाते हुए लगभग 2 घंटे का समय लगता है वही आज सुबह लगभग 8:00 बजे विढमगंज की ओर से कोन क्षेत्र में सरिया लड़ी पिकअप जा रही थी लगभग 7 किलोमीटर दूर जंगली रास्तों में गड्ढे को बचाने के चक्कर में रोड पर ही पलट गई। जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात लगभग 2 घंटे बाधित रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रोड से सरिया को हटाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App