सोनभद्र

सोनभद्र में 9 जून को होगा कवि सम्मेलन

– जुटेंगे कई जिलों के कवि और कवियित्री
– कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का होगा विमोचन
– अभिनंदन समारोह में कई लोगों को किया जाएगा सम्मानित
– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा आयोजन

फोटो: प्रदुम्न त्रिपाठी एड।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में नौ जून को सोनभद्र में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही जिलों से कवि और कवियित्री जुटेंगी। इस दौरान कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का विमोचन होगा और अभिनंदन समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एड ने बताया कि राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में 9 जून 2024 दिन रविवार को सुबह दस बजे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ही कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का विमोचन होगा। इसके अलावा अभिनंदन समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय के उपस्थिति में वरिष्ठ साहित्यकार गण रामनाथ शिवेंद्र ,जगदीश पंथी, पारसनाथ मिश्र के गरिमामय पदार्पण में बार सभागार कचहरी में सत्ता का खेल लेखिका चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक का विमोचन एवं अभिनंदन समारोह तथा विराट कवि सम्मेलन आयोजित है। जिसमें सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली मिर्जापुर, भदोही जिलों से कवियों का आगमन हो रहा है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App