सोनभद्र

पर्यावरण दिवस पर केऔसुब ने किया वृहद पौधारोपण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेशानुसार केऔसुब इकाई रिहन्दनगर के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जागरूकता दिखाते हुए सामूहिक रूप से 100 पौधों का वृक्षा रोपड़ किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के उप कमांडेंट प्रदीप कुमार एवं संरक्षिका अध्यक्षा संगीता वर्मा के कुशल नेतृत्व में संरक्षिका सदस्यों के साथ बल सदस्यों के परिवार एवं उनके बच्चों द्वारा उप कमांडेंट कार्यालय परिसर में पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से लगभग 50 फलदार 50 छायादार पौधों का सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट प्रदीप कुमार ने कहा की पौधरोपण का मुख्य उद्देश्य है कि हम प्रकृति से इतना कुछ लेते हैं इसलिए हमारा नैतिक जिम्मेदारी बनता है कि हम प्राकृतिक के आने वाले समय के लिए अपनी तरफ से कुछ किया जाना आवश्यक है यह पौधारोपण

अभियान उसी का प्रयास है।कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका उप कमांडेंट प्रदीप कुमार सहायक कमांडेंट अग्नि देवचंद निरीक्षक के0 के० सिंह, निरीक्षक फायर अवधेश कुमार निरीक्षक एम0 पी0 यादव एवं इकाई बल के जवानों और सदस्यों का रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App