सोनभद्र

पत्रकार हत्याकांड के शूटर को मनोज ठाकुर ने सोनभद्र राबर्ट्सगंज से चोरी की गयी बाइक के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर जौनपुर पत्रकार हत्याकांड के शूटर को मनोज ठाकुर ने सोनभद्र राबर्ट्सगंज से चोरी की गयी बाइक के साथ किया गिरफ्तार। इमरानगंज सबरहद मोड़ पर शूटरों द्वारा अपाचे बाइक का प्रयोग कर पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र श्रीवास्तव निवासी सबरहद शाहगंज जौनपुर की गोली मारकर हत्या की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी ने 4 नामजद अपराधिक षंड़यत्र करने वाले एवं अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण करते हुये हत्या में नामित आरोपी जमीरूद्दीन पुत्र हनीफ कुरैशी निवासी सबरहद शाहगंज को पडघा पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं जेल में रहकर हत्या के साजिशकर्ता अपराधी हाशिम पुत्र वाहिद निवासी ग्राम रसुलपुर, सबरहद शाहगंज जौनपुर जो वर्ष 2022 में ग्राम सबरहद में हुई हत्या के मामले में पूर्व से जेल में था पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त का पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्या काण्ड में माननीय न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्या के मुख्य शूटर गोली मारने वाला अपराध की दुनिया में पूर्वाचंल का अंतरप्रान्तीय कुख्यात अपराधी प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिन्स सिहं पुत्र प्रेम नारायण सिहं निवासी ग्राम नेवादा ईश्वरी सिंह सरायख्वाजा खेतासराय क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस मुठभेढ में घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गयी। जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती के 39 मामले दर्ज है।

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्या के मामले में शूटर कुख्यात अपराधी प्रशान्त सिहं उर्फ प्रिन्स सिहं का सहयोगी गाडी चलाने वाला अपराधी नीतीश कुमार राय पुत्र सत्येन्द्र राय निवासी ग्राम बछउर थाना जियनपुर जिला आजमगढ़ चोरी की सफेद रंग की अपाचे बाइक के साथ मलमल पुलिया आजमगढ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी न प्लेट की बाइक बरामद हुआ। बाइकअक्टूबर 2022 मे राबर्टसगंज से चोरी हुयी थी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त नितीश राय पुत्र सत्येन्द्र राय निवासी बच्छौर खुर्द रामगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 23 वर्ष दरियाफ्त पूछने पर बता रहा है कि साहब मुझे नशा करने की आदत है मैं अपराध की दुनिया में अपना नाम आगे बढाने के लिये इनामिया अपराधी शूटर प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र प्रेमनारायन सिंह निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह सरायख्वाजा जौनपुर के साथ दोस्ती कर एक साथ अपराध करने लगा। आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।


गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम
1- निरीक्षक मनोज ठाकुर प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जौनपुर
2- का. ज्ञान प्रकाश सिहं थाना शाहगंज जौनपुर
3- का. नीरज कनौजिया थाना शाहगंज जौनपुर
4- का. राकेश कुमार गुप्ता थाना शाहगंज जौनपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App