सोनभद्र

भगवान शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनी

भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय स्थित शिवाजी तालाब तट पर बिराजे श्री शनिदेव महाराज की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। काशी से पधारे प्रकाण्ड विद्वानों के सानिध्य में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए अनुष्ठान में मुख्य यजमान कंचन सेठ व विजय कुमार सपत्नीक शामिल हुए। घंटो चले अनुष्ठान व हवन पूजन कार्यक्रम के बीच उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्री शनिदेव महाराज के गगनभेदी जयकारा लगाकर समूचे नगर को उनके भक्ति भाव में डुबो दिया| देरशाम तक शनी मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। भक्तों के दर्शन पूजन के कार्यक्रम के क्रम में मंदिर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूर्णाहुति की हवन उपरांत आयोजको की ओर से भव्य भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कि भी व्यवस्था बनाई गई थी। स्थानीय नगर के अलावा दूर दराज से आये श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं महाप्रसाद ग्रहण करते रहे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के चंद्रिका प्रसाद,भोला प्रसाद,गणेश जौहरी, अमरनाथ, राकेश श्रीवास्तव, विष्णुदयाल, संदीप कुमार,कल्याण मिश्र,राकेश कुमार बड़का समेत दर्जनों समाजसेवियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App