सोनभद्र

एमपी के परमिट पर सोनभद्र की गिट्टी का हो रहा है धड़ल्ले से परिवहन,रोजाना कई लाखों का राजस्व की क्षति।

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) एमपी के परमिट पर सोनभद्र की गिट्टी का हो रहा है धड़ल्ले से परिवहन,रोजाना कई लाखों का राजस्व की क्षति। लोढ़ी खनन चेक राजस्व घोटाले का केन्द्र बनता चला जा रहा है खनन क्षेत्रो मे सिंडिकेट बनाकर महंगे दामो की बिक्री के बाद परिवहन माफिया सोनभद्र की गिट्टी लादकर परिवहन करने के लिए एमपी की सस्ती परमिट लेकर रात के अंधेरे मे खनन विभाग को तय राशी देकर चेक पोस्ट पार करा कर रोजाना लाखों की काली कमाई कर मालामाल हो रहे है जिससे राज्य सरकार को रोजाना कई लाखों का राजस्व की नुकसान हो रहा है। एमपी की परमीट पर सोनभद्र की गिट्टी को प्रभावी रोक लगाने के लिए खनन विभाग एव पुलिस विभाग के अधिकारीगण कई सिफ्टो मे ड्यूटी लगाकर निगरानी की जा रही है अब तक बिना परमिट एंव नियम विरुद्ध एमपी की परमिट पकड़े जाने पर राबर्ट्सगंज, चोपन,ओबरा समेत कई थानो मे भारी संख्या मे खनिज विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज करा लिप्त चालक मालिकगण के साथ ट्रक पास कराने वाले पासरो को कानून के हवाले कर जेल भेजा जा चूका है किंतु आचार संहिता लागू होते ही पुलिस चुनाव मे व्यस्त हो जाने पर असरदार ट्रक मालिकगण एंव पासर फिर सक्रिय होकर लोढी स्थित खनन चेकपोस्ट पर तैनात खनन निरीक्षक एंव कर्मचारियो को तय राशी देकर सेटिंग कर पार करा दे रहे है।नियमानुसार युपी की परमिट लेकर गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक संचालक का कहना है की राजस्व चोरी करने वाले असरदार ट्रक मालिकगण एंव पासरो के माध्यम से सोनभद्र की गिट्टी लदे ट्रको को बिना परमिट अथवा एमपी की परमिट थमा कर खनन विभाग द्वारा तय राशी प्रति ट्रक पाँच हजार रूपए के दर से देकर रोजना सैकड़ो की संख्या मे गिट्टी लदे ट्रक रात के अंधेरे मे पार करा दिए जा रहे है।जिले मे एमपी की परमिट एंव सोनभद्र के बिना ई-एमएम पपत्र सी ना लेकर चलने वाले ट्रक संचालक गिट्टी की मंडी मे रेट डाउन करने के साथ कई वाहनो को गिट्टी बिक्री कर रोजना लाखों रूपये की काली कमाई कर मालामाल हो रहे है जिससे हम लोगो का गिट्टी का व्यवसाय घाटे का सौदा साबित हो रहा है इसकी उच्चस्तरीय जाँच कराने पर ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है।इस संमध मे वरिष्ठ खान अधिकारी को पक्ष जानना चाहा तो उन्होने मोबाइल फोन रिसीव नही किया। वही खान निरीक्षक मनोज कुमार ने मोबाइल फोन रिसीव करते हुए आरोपो के वाबत बताया की मै खुद अक्सर रात्री के लोढ़ी चेक पोस्ट पर मौजूद रह कर जांच-पड़ताल करता रहता हूँ जो ट्रके नियम विरुद्ध पकड़ी जाती है उन पर नियमानुसार कार्रवाही अमल मे लायी जाती है। शिकायत कर रहे ट्रक मालिकगणो का आरोप निराधार है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App