सोनभद्र

वोटिंग बूथ पर हेड कांस्टेबल हुआ बेहोश, इंस्पेक्टर कुमुद शेखर लाये सीएचसी

मामला दुद्धी के धनौरा पोलिंग बूथ का

दुद्धी, सोनभद्र। मथुरा से इलेक्शन ड्यूटी में आए एक दीवान पोलिंग बूथ पर पेट दर्द से बेहोश हो गया। बताया जाता है हेड कांस्टेबल मथुरा सिविल पुलिस में तैनात राजेश यादव पुत्र बंशी लाल इलेक्शन ड्यूटी में दुद्धी आए थे। धनौरा बूथ पर शनिवार की सुबह से ही उनके पेट में दर्द हो रहा था। वोटिंग शुरू होने का कुछ देर बाद पेट दर्द से छटपटाते हुए बेहोश हो गये। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। पानी वगैरह का छींटा मारकर दीवान को होश में लाया गया। इंस्पेक्टर ने हेड कांस्टेबल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर भर्ती कराया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी व ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से हेड कांस्टेबल की स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यक उपचार हेतु इमरजेंसी में भर्ती कर लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत
Download App