सोनभद्र

लोकतंत्र के महापर्व मे मतदाता अपने मत का प्रयोग करके एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण मे अपनी अहम भूमिका अदा करे -प्रदीप सिंह चंदेल

सोनभद्र लोकतंत्र के महापर्व मे मतदाता अपने मत का प्रयोग करके एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण मे अपनी अहम भूमिका अदा करे उक्त बाते क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा।

प्रदीप सिंह चंदेल ने सोनभद्र की जनता से मतदान करने का अपील किया है। उन्होने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व मे सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करके एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करे। उन्होने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है हम सभी जानते है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था मे हमारा मत ही हमारी ताकत है मतदान से ही हम अपने प्रतिनिधित्व का चयन करते है ऐसे में हम लोग सजगता पूर्ण तरीके से लोकतंत्र के इस उत्सव मे सहभागी बने।

लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मतदान आवश्यक है। हमारे देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान चल रहा है। निर्वाचन हो रहा है। ऐसे में हम सभी का परम कर्तव्य है कि मतदान करे। अपने मताधिकार का प्रयोग करें मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।

अंत मे प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा
वोट देना गर्व है,
जनता का यह पर्व है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत
Download App