सोनभद्र

शत प्रतिशत मतदान के लिए संतों ने किया जागरूक

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के लिए संत पुरोहित समाज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के तत्वाधान में संत जन जागरण यात्रा बृहस्पतिवार को म्योरपुर प्रखंड के किरबिल खंड पहुंची।इस दौरान किरबिल हनुमान मंदिर पर यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।किरबिल चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।इस मौके पर वक्ताओं ने ग्रामीणों से की शत प्रतिशत मतदान की अपील की।उन्होंने कहा कि उनके मतदान से देश का भाग्य बदल जाएगा।किरबील के बाद यात्रा

बरवाटोला, लिलासी होते हुए म्योरपुर हनुमान मंदिर से पदयात्रा के रूप में बदलकर दुर्गा मंदिर तक पहुंची।इस मौके पर संत टोली में महंत दुर्गा प्रसाद शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष बसंत लाल पासवान, जिला मंत्री वीरेंद्र सोनी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वेदांती मिश्रा, प्रखंड सह मंत्री सुजीत कुमार सिंह, प्रखंड संयोजक अजय कुमार सिंह, सत्संग प्रमुख जितेंद्र केसरी, नितिन जायसवाल, रमाशंकर गुप्त, बिहारी गुप्त, रिशू जायसवाल, रेणुकूट प्रखंड संयोजक संदीप शाह, लिलासी खंड अध्यक्ष संजय, खंड उपाध्यक्ष सुनील, खंड मंत्री दिनेश, खंड संयोजक दयाशंकर समय तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App