सोनभद्र

पत्रकार हत्याकांड को लेकर दुद्धी पत्रकार संघ ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्रदुद्धी पत्रकार संघ के तत्वावधान में पत्रकारों ने मंगलवार को जौनपुर पत्रकार हत्याकांड को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में पत्रकारों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आशुतोष पत्रकार के हत्यारों को गिरफ्तार करो, पत्रकार उत्पीड़न बंद करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक एक ज्ञापन सौंप हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

बताना मुनासिब होगा कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना इलाके में 13 मई की सुबह 43 साल के आशुतोष श्रीवास्तव की अज्ञात हमलावरों द्वारा सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव जौनपुर के ही सबरहद गांव के रहने वाले थे और एक न्यूज पोर्टल में काम किया करते थे।
पत्रकारों ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव क्षेत्र में हो रही कथित गोकशी के विरोध में लगातार खबरें लिख रहे थे। उनका कहना था कि इस मामले को लेकर कई बार उन्हें गो-तस्करों से धमकी भी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना लिखित रूप से पुलिस अधिकारियों को भी दी थी।
एक पत्रकार की सरेआम हुई इस हत्या से प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। पत्रकार संघ ने हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार करने और मृतक पत्रकार के परिवार को राज्य सरकार द्वारा 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

पत्रकारों में मुख्य रूप से मु.शमीम अंसारी, देवेश मोहन, उपेंद्र तिवारी, सुशील गुप्ता, भीम जायसवाल, दीपक जायसवाल, इब्राहिम खान, जितेंद्र अग्रहरि, मदन तिवारी, राकेश गुप्ता, रवि सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, रमेश यादव, राफे खान, मनीष, ओमप्रकाश रावत, राकेश कन्नौजिया, अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App